 आन लाइन आवेदन करें
|
|
|
|
|
|
|
पीएमसी बैंक फास्टैग कार्यक्रम एनएचएआइ और आइएचएमसीएल के अंतर्गत एनपीसीआइ द्वारा शुरू की गयी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) पहल का एक हिस्सा है।
|
|
|
फास्टैग
|
फास्टैग के विषय में
फास्टैग एक इस्तेमाल में आसान टैग है, जो टोल शुल्कों की स्वचालित कटौती संभव बनाता है, ताकि आप नकद लेन-देन के लिये रुके बिना टोल प्लाज़ा से ग़ुज़र सकें। फास्टैग एक CASA खाते से लिंक्ड होता है, जहाँ से लागू टोल की राशि कट जाती है। यह टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करता है और टैग खाते के सक्रिय होने के बाद इसे वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है।
फास्टैग राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसान यात्रा के लिये एक उत्तम समाधान है। फास्टैग वर्तमान में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के 408+ टोल प्लाज़ा पर काम करता है। भविष्य में और भी टोल प्लाज़ा फास्टैग कार्यक्रम में शामिल किये जायेंगे।
टोल प्लाज़ा पर फास्टैग संबंधी शिकायतों के लिये NHAI/IHMCL हेल्पलाइन नं. - 1033
|
|
|
|
|